अब वैसे स्कूल जिसके पास अपनी परती जमीन है वहां किचेन गार्डेन लगाया जाएगा। ताकि स्कूल में ही उपजाई गई सब्जियों.......
बिहारशरीफ: अब वैसे स्कूल जिसके पास अपनी परती जमीन है वहां किचेन गार्डेन लगाया जाएगा। ताकि स्कूल में ही उपजाई गई सब्जियों का मध्याह्न भोजन में उपयोग किया जा सके। अंकुर परियोजना के तहत इस योजना को लागू करने की तैयारी है। इसके लिए सभी स्कूलों से मिट्टी का नमूना मंगाया जा रहा है। जिला कृषि पदाधिकारी विभू विद्यार्थी ने बताया कि पूर्व में भी चयनित स्कूलों से मिट्टी का नमूना संग्रह कर जांच प्रयोगशाला में उपलब्ध कराने का निर्देश बीएओ, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार एवं तकनीकि सहायक को दिया गया था।
कुछ स्कूलों से मिट्टी नमुना आ गया है लेकिन जहां से अभी तक नमुना प्राप्त नहीं हुआ है वहां से तीन दिनों के अंदर मिट्टी का नमुना संग्रह कर प्रयोगशाला में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। ताकि मिट्टी का विश्लेषण कर उसी के अनुरूप किचेन गार्डेन को विकसित किया जा सके। उन्होंने बताया कि कीचेन गार्डेन के लिए जिले के 57 स्कूल चिन्हित किए गए हैं। इन स्कूलों के पास अपनी परती जमीन है।



0 Comments