अंतिम चरण 19 मई लोकसभा चुनाव: कहां कब पड़ेंगे वोट, जानिए सातों चरण का शेड्यूल

अंतिम चरण 19 मई लोकसभा चुनाव: कहां कब पड़ेंगे वोट, जानिए सातों चरण का शेड्यूल



अंतिम चरण में 19 मई को पटना प्रमंडल की सात और मगध प्रमंडल की एक सीट पर चुनाव है। पटना के पटना साहिब, पाटलिपुत्र, नालंदा, आरा, बक्सर, सासाराम और काराकाट में चुनाव है। वहीं, मगध प्रमंडल के जहानाबाद में भी चुनाव है। करीब डेढ़ महीने से लगातार चुनाव प्रचार में लगे नेताओं ने अब अंतिम दौर में पूरी ताकत लगा दी है। अंतिम चरण का चुनाव प्रचार 17 मई की शाम को थम जाएगा। इस तरह अब पांच दिनों तक प्रचार का शोर होगा।

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में 8 राज्यों की 59 सीटों पर 19 मई को वोट डाले जाएंगे. इस चरण की प्रक्रिया 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक होंगी. जबकि 19 मई को मतदान होंगे. इसमें बिहार-8, झारखंड-3, मध्य प्रदेश-8, पंजाब-13, पश्चिम बंगाल-9, चंडीगढ़-1, उत्तर प्रदेश-13 और हिमाचल प्रदेश-4 सीटों पर मतदान.

बिहार- नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकट, 
जहानाबाद


Post a Comment

0 Comments