बिहारशरीफ में अकीदत के साथ मनाया गया शब-ए-बारात।
आस्तानों और मस्जिदों में दिखी आकर्षक सजावट।
बिहारशरीफ : (एस राजा)-मुसलमान भाईयों की प्रमुख त्योहारों में से एक शब-ए-बारात गुरुवार को श्रद्धा व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। आज रात भर लोग मस्जिदों में जाकर इबादत करते रहे और अल्लाह ताला से अमन चैन की दुआ करते हैं। महिलाएं अपने-अपने घर में इबादत करती हैं। इस पर्व के बाद मुस्लमान भाई कल उपवास रखते हैं। शहर के खानकाह, छज्जू मोहल्ला, देवीसराय, खासगंज, बारादरी, सोहडीह, सलेमपुर, कोणासराय, कटरापर आदि मोहल्लों में मस्जिदों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इन मस्जिदों में शाम से ही मेला सा नजारा दिखा। मोहल्लेवासी भी इस पर्व को चार चांद लगाने में अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ी। अपने-अपने मोहल्लों में बिजली की रोशनी का पूरा बंदोबस्त किया गया है। इधर पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने भी शहर के सभी चौक-चौराहों पर पुलिस बल की भारी बंदोबस्ती कर रखा है।आज की रात अल्लाह की खास रहमत बंदो पर होती है। आज की रात अल्लाह की इबादत करने पर सवाब मिलता है। साथ ही उनकी गुनाहों को माफ कर दिया जाता है।

0 Comments