✍टीम नालंदा ब्रेकिंग न्यूज़
राजगीर : मचलती समुद्री लहरों पर अठखेलियों तथा पहाड़ी झरनों के गिरते पानी में भींगने के साथ अब राजगीर के नैसर्गिक पहाड़ी वादियों में नवनिर्मित अमेज वाटर वर्ल्ड पार्क जोन में पर्यटक सपरिवार ले सकेंगे अपने छुट्टियों का भरपूर आनंद। और उक्त पार्क जोन के उदघाटन के लिए बिहार के राज्यपाल व मुख्यमंत्री को भी आमंत्रित किया जाएगा।
उक्त जानकारी अमेज वाटर वर्ल्ड हंगामा पार्क जोन के निदेशक आशीष कुमार जैन ने दी। उन्होंने कहा कि बिहार में पर्यटन की संभावना को मूर्त रूप देने के लिए राज्य सरकार की आकांक्षा से प्रेरित होकर, अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन नगरी राजगीर के आकर्षण महत्त्व में एक नया आयाम जोड़ने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राजगीर-गिरियक मार्ग स्थित उक्त जोन की स्थापना की जा रही है। जिसका उदघाटन आगामी 17 अप्रैल को किया जाएगा। और इस उदघाटन समारोह में बिहार के महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री को आमंत्रित करने के लिए उन्हें पत्र लिखा गया है।
तथा अमेज वाटर वर्ल्ड जोन प्रबंधन समिति के एक प्रतिनिधिमंडल पार्क के उदघाटन तथा आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम के लिए उनसे मुलाकात भी करेंगी। उन्होंने आगे बताया कि वाटर वर्ल्ड पार्क में पर्यटकों के लिए पूरे दिन भर का ईवेंट शामिल होगा। जिसमें अत्याधुनिक तकनीकों से लैस और आकर्षक ढंग से सुसज्जित लगभग 250 फुट लंबी वाटर स्लाईड, आर्टिफिशियल सेफ ओसियन बेव यानि कृत्रिम सुरक्षित समुद्री लहरें, बच्चों के लिए अम्यूजमेंट पार्क, सुविधाजनक मैरेज हॉल, शाॅपिंग माॅल, कैफे सह रेस्तरां, म्यूजिक सिस्टम इत्यादि शामिल है।
उन्होंने कहा कि जहां एक ओर सूबे में पर्यटन सह उसमें रोजगार की संभावनाएं तलाशती राज्य सरकार के महात्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल घोड़ा कटोरा पहाड़ी झील, पांडू पुष्करणी पोखर आदि के बाद निर्माणाधीन एट सीटर रोप वे, जू सफारी, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम सह स्पोर्ट्स एकेडमी अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन नगरी राजगीर के महत्त्व को व्यापक बनाया है। तो वहीं दूसरी ओर सरकार की उक्त असीम संभावनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए पार्क जोन प्रबंधन समिति द्वारा, सरकार के साथ कदमताल मिलाते हुए इस दिशा में एक छोटा सा प्रयास किया है।
जिससे राजगीर में पर्यटन को वृहत रुप तथा रोजगार का अवसर सृजित होगा। और उक्त आकर्षण के कारण पर्यटक सीजन के अलावे राजगीर परिभ्रमण पर देशी विदेशी सैलानियों के आवागमन से सालों भर राजगीर गुलजार रहेगा।
Advertisement @nalandabreakingnews







1 Comments
Very good.good thinking.
ReplyDelete