नालन्दा ने जहानाबाद को 133 रनों के अंतर से हराकर सेंट्रल ज़ोन का चैंपियन बना।
नालन्दा(एस राजा)-बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित रणधीर वर्मी अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का दो दिवसीय मुकाबले में नालन्दा और जहानाबाद के बीच लौंनंद ग्राउंड में खेला गया.नालन्दा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के निर्णय लिया।नालन्दा ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 247 पर ऑल आउट हो गयी।
आपको बतादें की नालन्दा के लिए पहली पारी में चन्द्रशेखर ने 49,अर्णव किशोर49,सिद्धार्थ ने 41,और नमन ने 29 रन बनाए।जहानाबाद के लिए गेंदबाज़ी करते हुए कुंदन ने 3 और राजू ने 2 विकेट लिए।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जहानाबाद की टीम पहली पारी में 142 रन के स्कोर पर ही सिमट गई,नालन्दा के लिए गेंदबाज़ी करते हुए आदित्य राज ने 6 विकेट आनंद पटेल 1,अंकित ने 1 और सुधीर ओझा ने 1 विकेट चटकाए।नालन्दा के बॉलरों ने बल्लेबाज़ी के क्रम को सम्भलने का मौका तक नही दिया और 142 के स्कोर पर पूरी टीम को पवेलियन की राह दिखा दी।




0 Comments