12वीं में फेल छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या|
बिहारशरीफ : वेना थाना क्षेत्र के पैठना गांव में परीक्षा में फेल होने पर इंटर की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा लगातार तीसरी बार परीक्षा में फेल हो गयी थी। रिजल्ट घोषित होने के बाद से वह तनाव में थी। मंगलवार को घर के लोग किसी काम से बाहर गये थे। लौटे तो फंदे से लटके शव को देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी। मृतका रामविलास पासवान की 18 वर्षीया पुत्र प्रिया उर्फ आभा कुमारी थी।पिता ने बताया कि परीक्षा में फेल होने से बेटी तनाव में थी। मंगलवार की सुबह वह भागन बिगहा गये थे।
घर के लोग भी बाहर गये थे। घर के लोग लौटे तो देखा कि उसने छत पर लगे हुक से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी। उसे नीचे उतारा गया तब तक उसकी जान जा चुकी थी। थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि परिजन के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है। उन्होंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।



0 Comments