नालंदा की बेटी रोहिणी प्रकाश बनी बिहार टॉपर
![]() |
रोहिणी प्रकाश |
•Read Also: इंटर में टॉपर आने वाले कौन हैं। जाने
मोतिहारी में जेई हैं पिता महेश प्रसाद
रोहिणी प्रकाश शुरू से मेधावी रही है। उसने मैट्रिक सिमुलतला आवासीय विद्यालय से किया था। 86 परसेंट अंक लाकर सूबे के टॉप टेन में जगह बनाई थी। रोहिणी की इस कामयाबी से पिता महेश प्रसाद, माता प्रगति देवी, दादी मानो देवी, चाचा वीरेश कुमार उर्फ मुन्ना सहित अन्य परिजन खुशी से फूले नहीं समा रहे। पिता महेश प्रसाद मोतिहारी में पीडब्लूडी में जेई हैं और पटना में ही उनका घर है। पिता ने बताया कि बेटी अभी ननिहाल में छुट्टियां मना रही है।
कहती हैं दादी
दादी मानो देवी ने बताया कि रोहिणी बचपन से ही उनके साथ है। प्रारंभिक शिक्षा कागजी मोहल्ला स्थित बिहार पब्लिक स्कूल से की थी। रोहिणी के पिता ने पटना के रामकृष्णा नगर में अपना घर बना लिया है। पैतृक गांव बख्तियारपुर के लक्ष्मणपुर गांव है। बड़ा भाई रोहित प्रकाश वेल्लौर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है।
99 परसेंट अंक लाकर पास कर चुकी जेईई मेन परीक्षा
रोहिणी ने फोन पर बताया कि वह इंटर परीक्षा के पहले हुए जेईई पीटी पास कर चुकी है। उसे 99 परसेंट अंक आए हैं। 9 अप्रैल को मुख्य परीक्षा है। जिसे अच्छे अंकों से उतीर्ण करना एकमात्र लक्ष्य है। वह पिता की तरह इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहती है। पढ़ाई के साथ खेलकूद भी पसंद है। प्रतिदिन चार से पांच घंटे एकाग्र होकर पढ़ाई करती है।
1 Comments
Good morning Marina
ReplyDelete