नालंदा के 9 केन्द्रों पर 6 को होगी नवोदय प्रवेश परीक्षा

नालंदा के 9 केन्द्रों पर 6 को होगी नवोदय प्रवेश परीक्षा




(हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफ)

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश लेने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर है। 6 अप्रैल को प्रवेश के लिए जांच परीक्षा ली जाएगी।
इसके लिए बिहारशरीफ शहर में कुल 9 केन्द्र बनाए गए हैं। सभी केन्द्रों पर जिले के 3,831 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए 28 मार्च को डीईओ की अध्यक्षता में सभी केन्द्रधीक्षकों की बैठक होगी। परीक्षा के आधार पर 100 बच्चों का चयन किया जाना है।डीईओ मनोज कुमार ने बताया कि 2 घंटे की परीक्षा में बच्चों से 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। इनमें सामान्य ज्ञान, गणित, रिजनिंग व अंग्रेजी के सवाल होंगे।
• Read Aslo:  सभी 10th 12th छात्र छात्राओं के लिए ये बहुत अच्छा मौका जल्दी करें।
परीक्षा हर हाल में शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त होगा। कहीं से गड़बड़ी की शिकायत आएगी तो न केवल बच्चे बल्कि केन्द्राधीक्षक और वीक्षक पर भी कार्रवाई की गाज गिरेगी। बैठक के दौरान सभी केन्द्राधीक्षकों को अपने-अपने केन्द्रों पर बिजली, पानी, रोशनी, शौचालय, डेस्क-बेंच, साफ-सफाई व अन्य जरूरी चीजों की तैयारी का आदेश दिया जाएगा। स्कूल के बाहर की चहारदीवारी भी दुरुस्त करने को कहा जाएगा। परीक्षा के दौरान प्रवेश से पहले सभी बच्चों की बारीकी से जांच की जाएगी। प्रवेश पत्र पर फोटो का मिलान भी कराया जाएगा। केन्द्रों के पास पुलिस के जवानों को भी तैनात किया जाएगा।उन्होंने बताया कि नेशनल प्लस टू हाईस्कूल शेखाना में राजगीर के 298 व इस्लामपुर के 216, सोगरा प्लस टू हाई स्कूल में चंडी के 102 और एकंगरसराय के 242, एसएस बालिका प्लस टू हाई स्कूल में अस्थावां के 383 व नगरनौसा के 55, नालंदा कॉलेजिएट प्लस टू हाई स्कूल में सिलाव के 258, रहुई के 80 और करायपरसुराय के 66, आदर्श प्लस टू हाई स्कूल खंदक पर बिहारशरीफ के 504 व हरनौत के189, आवासीय मॉडल मध्य विद्यालय भैंसासुर में थरथरी के 166 व कतरीसराय के 135, बड़ी पहाड़ी प्लस टू हाई स्कूल में परवलपुर 117, सरमेरा 159 व गिरियक के 134 बच्चे-बच्चियां शामिल होंगी। इसी तरह पीएल साहू हाई स्कूल में नूरसराय के 155 व बिन्द के 178 और राजकीय कन्य मध्य विद्यालय कमरुद्दीनगंज में बेन के 66 व हिलसा के 329 बच्चे जांच परीक्षा में शामिल होंगे।

नालंदा की खबर के लिए आप इस पेज को लाइक कर सकते हैं।
धन्यवाद
नालन्दा ब्रेकिंग न्यूज़
👇👇👇

नालंदा ब्रेकिंग न्यूज़

Post a Comment

0 Comments