इस्लामपुर विधायक चंद्रसेन प्रसाद की स्कॉर्पियो में मारी टक्कर – बाल -बाल बचे विधायक ,,,,,,,

इस्लामपुर  विधायक चंद्रसेन प्रसाद की  स्कॉर्पियो में मारी टक्कर – बाल -बाल बचे  विधायक ,,,,,,,

✍दीपक विश्वकर्मा



नालंदा: नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के हिलसा फतुहा मार्ग  में हिलसा के डीपीएस स्कूल के समीप नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने इस्लामपुर के विधायक चंद्रसेन प्रसाद के स्कॉर्पियो में जबरदस्त टक्कर मार दी इस दुर्घटना में विधायक बाल -बाल बच गए  लेकिन विधायक के हाथ और पैर में मामूली चोट आई हैं | साथ चल रहे बॉडीगार्ड और चालक को भी हल्की चोटें आई है |  दरअसल विधायक आवश्यक कार्य से इस्लामपुर से  राजधानी पटना जा रहे थे इस बीच रास्ते में भीड़-भाड़ इलाके हिलसा के कृष्णा पुर के पास ट्रैक्टर ने उनके वाहन में टक्कर मार दी |


भागने क्रम में ट्रैक्टर ने 2 अन्य वाहनों को भी टक्कर मारी इस दौरान वहां भीड़ जमा हो गई ट्रैक्टर  चालक को भागने का मौका नहीं मिला भीड़ ने ट्रैक्टर चालक की पिटाई शुरू कर दी  विधायक ने बीच-बचाव कर पुलिस को खबर कर उसे गिरफ्तार करवाया |  इस दुर्घटना में  विधायक की गाड़ी  क्षतिग्रस्त हो गई है  2 टायर भी  ब्लास्ट कर गए हैं |  किसी तरह विधायक  की जान बच गयी  विधायक चंद्रसेन ने पुलिस पर सवाल उठाते हुए   स्पष्ट शब्दों में कहा कि नशे में धुत चालक अवैध बालू उठाव के लिए जा रहा था  उन्होंने अवैध बालू उत्खनन पर कार्रवाई की मांग की है |

Post a Comment

0 Comments