अपराधियों ने घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, पति की मौत, पत्नी जख्मी
बिहार शरीफ (NBN) नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र तारापुर गांव में घर में सो रहे पति पत्नी को अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मार दिया जिससे पति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और पत्नी बुरी तरह जख्मी हो गई जिसे इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। मृतक के परिवार वालों ने बताया कि रामप्रवेश यादव और उसकी पत्नी घर में सो रही थी इसी दौरान 3 से 4 की संख्या में अपराधी घर में घुस गया और पहले तो मारपीट करने लगा और उसके बाद दोनों को गोली मार दिया गोली लगने के बाद रामप्रवेश यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि उसकी पत्नी का इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। यह घटना पूर्व से चले आ रहे वर्चस्व की लड़ाई को लेकर हुई है बता दें कि मानपुर क्षेत्र में 2 जाति के बीच पूर्व से विवाद चला आ रहा है और आशंका जाहिर की जा रही है उसी भी बात के कारण गोलीबारी की घटना घटी है।


0 Comments