अमेरिका की करवाई से दुनिया के अमन - शांति पर खतरा - भाकपा माले।

अमेरिका की करवाई से दुनिया के  अमन - शांति पर खतरा - भाकपा माले।


 बिहारशरीफ(NBN) भाकपा माले व इंसाफ मंच के द्वारा भाकपा माले पार्टी कार्यालय कमरुदीनगंज , बिहारशरीफ से मार्च निकालकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का पुतला दहन कर ईरान पर अमेरिकी कार्यवाई का भर्त्सना कर विरोध जताया . इस कार्यक्रम का नेतृत्व एक्टू के राज्य उपाध्यक्ष मकसुदन शर्मा , भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य पालबिहारी लाल , इंसाफ मंच के जिला संयोजक सरफराज खान , आइसा के जिला संयोजक जयन्त आनंद , रौशन कुमार ,माले नेता सुनिल कुमार , रामदेव चौधरी , लौंगी शर्मा, मो० नसीर , मो० चाँद आलम व अन्य कर रहे थे ।

 इस मौके पर भाकपा माले नेता पाल बिहारीलाल व इंसाफ मंच के सरफराज खान ने संयुक्त रूप से कहा कि ईरान के IRGC के क़ुद्स बल के कमांडर जनरल काशिम सुलेमानी सहित कई महत्वपूर्ण ईरानी अधिकारियों की हत्या दुनिया के लिए शांति भंग करने की करवाई है । अमेरिका के इस आपराधिक कृत से दुनिया मे तनाव बढ़ गया है और विश्व की शांति गम्भीर रूप से प्रभावित हो सकती है ।

  दुनिया कई प्रकार की समस्यायों से जूझ रही है । पर्यवरण समस्यायों के कारण लाखो लोग प्रभावित हो रहे है दुनिया भर में बढ़ती आर्थिक असमानता , अशिक्षा ,गरीबी , भुखमरी स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव के कारण करोड़ो की मौतों को रोकने की योजना बनाने के बजाए अमेरिका तेल के खद्दनो  पर कब्जा के लिए ही ये सब कर रहा है . और ठीक ट्रम्प के नक्शे कदम पर चलकर भारत के प्रधानमंत्री , मोदी , भाजपा , आरएसएस  भारत की धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ  विभाजनकारी CAA ,NPR जैसे कानूनों का सहारा ले रहे है . चुनाव के समय भाजपा , RSS के द्वारा देश मे अंधराष्ट्रवाद को बढ़ाने के लिए पुलवामा के बाद बालाकोट में सर्जिकल स्ट्राईक के चलते मुद्दों को भटकाकर चुनावी जीत हासिल की , उसी की कड़ी में अमेरिका की ईरान पर यह सर्जिकल स्ट्राईक है जिसके द्वारा वहाँ के जनता के मुद्दों को भटका कर अंधराष्ट्रवाद की ओर मोड़कर चुनाव जीतने की कोशिश है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प महाभियोग का सामना कर रहे है और अब इससे निकलने के लिए दुनिया की अमन को संकट में डाल रहै है।

Post a Comment

0 Comments