बिहारशरीफ में युवक को सरेराह ठोका, गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर।
बिहारशरीफ(मोहम्मद आफताब) बिहारशरीफ में क्राइम की घटनाओं को लेकर पुलिस की तमाम चौकसी और मुस्तैदी विफल साबित हो रही है। पुलिस की कार्रवाई के बावजूद भी अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं बिहारशरीफ में आए दिन लूट हत्या जैसी घटनाएं सामने आ रही है। अपराधी इतने बेखौफ हो चुके हैं जेल जाने का भी डर खतना कर दिया है इसी को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं। इसी को मद्देनजर देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में बिहारशरीफ के लहरी थाना क्षेत्र के मछली मार्केट के पास अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। इस घटना में युवक बुरी तरह से घायल हो गया।बताया जा रहा है कि बिहार शरीफ शहर के लहरी थाना क्षेत्र के मछली मार्केट के समीप बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को उसके पिता के सामने ही गोली मारकर लहूलुहान कर दिया। जख्मी युवक को चिंताजनक हालत में पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। गोली युवक के पेट में लगी है। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक बाइक को जप्त किया है। डीएसपी ने बताया कि एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। घटना के पीछे भूमि विवाद कारण बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार रहुई के मूलचंद पुर गांव निवासी धर्मेंद्र प्रसाद है जो बिहार शरीफ में मछली मार्केट नाला रोड फर्नीचर का दुकान चलाते हैं। उनका गांव के ही कुछ लोगों के साथ भूमि विवाद चल रहा था। इसी भूमि विवाद को निपटाने के लिए आज दोनों पक्ष के लोग धर्मेंद्र प्रसाद के फर्नीचर दुकान के पास जुटे थे। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और फायरिंग हो गई पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


0 Comments