जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय परिसर में दर्जनों विदेशी शराब की खाली बोतलें और पाउच है बिखरे, जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश।
बिहार शरीफ (मोहम्मद आफताब) भले ही बिहार में शराब बंदी लागू हो गई हो मगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में ही इसका अनुपालन नहीं हो रहा है इसकी बानगी नालंदा के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय परिसर में देखने को मिला। जहां एक नहीं बल्कि दर्जनों विदेशी शराब की खाली बोतलें और पाउच बिखरे पड़े हैं।
राजगीर प्रखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष विवेकानंद का कहना है कि बिहार में केवल नाम के लिए शराब बंदी लागू की गई है जबकि प्रतिदिन शराब पकड़े जा रहे हैं उन्होंने शिक्षा विभाग के कार्यालय परिसर में शराब की खाली बोतलें मिलना एक गंभीर विषय बताया। इस संदर्भ में नालंदा के डीएम योगेंद्र सिंह ने पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी से पूछताछ की जाएगी और इसमें जो भी लोग दोषी होंगे उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।मामला चाहे जो भी हो मगर सरकारी कार्यालय परिसर में भारी संख्या में शराब की खाली बोतलें और पाउच मिलना शराब बंदी कानून का बेखौफ होकर धज्जियां उड़ाई जा रही है।



0 Comments