अत्यंत गरीब व असहाय लोगों के बीच “कम्बल” वितरण।
बिहार शरीफ (मोहम्मद आफताब) नालंदा करायपरसुराय संयुक्त रूप से शुक्रवार को गरीब व असहाय परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया गया।करायपरसुराय के गरीब के पास वर्षों से झोपड़ी में गुजारा कर रहे हैं । उन्लोगों के पास ना रहने का घर है और ना ही सोने का बिस्तर। कमिटी ने स्वयं मस्जिद के निकट कैम्प लगाकर 300 लोगों को अपने हाथों से कंबल दिया।पूर्व मुखिया सह कमिटी के अध्यक्ष खालिद अहमद ने कहा कि सभी धर्म के गरीब,असहाय को कम्बल बितरण किया गया।उन्होंने कहा भीषण ठंढ से बचाव के लिए आग का सहारा अवश्य लें। जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलें। ठंड से बचाव अति जरूरी है।इस मौके पर मोहम्मद रहमद अली,इंतियाज आलम,कमाल असगर,सहजाद आलम ने कार्यक्रम का भरभूकर सहयोग किया।


0 Comments