मुखिया ने माँ की पुण्यतिथि पर गरीबों के बीच बांटा कंबल....
✍मोहम्मद हमजा अस्थानवी
बिहारशरीफ: भोला मंदिर अस्थावां थाना के स्थित में अस्थावां पंचायत की मुखिया लाड़ली सिन्ह व मुखिया प्रतिनिधि विजय यादव यादव की मां धनवांती देवी की पांचवीं पुण्यतिथि पर कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के अंतिम पंक्ति के गरीब, बुजुर्गो, दिव्यांगो तथा असहाय लोगो के बीच ठंढ से बचाव के लिए कंबल का वितरण किया गया।
विजय यादव ने कहा कि गरीब, शोषित पीडित, दलित और असहायों को सहारा देना तथा सेवा करना ही मानव धर्म है। इससे बड़ी कोई सेवा नहीं है। ठंढ के इस मौसम में कंपकंपाते लोग जिनके पास ठंढ से बचाव के लिए कोई संसाधन नहीं है, वैसे लोगो को एक कंबल देकर ठंढ में राहत दिलाना ही सबसे अच्छी सेवा है। कहा कि स्वर्गीया बंधिया देवी सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़ कर हिसा लेती थीं।
लाड़ली सिन्हा ने कहा कि सभी वार्डो के गरीब असहाय और बुजुर्गो के बीच 50 से अधिक लोगो को कंबल देकर ठंढ से राहत देने का काम किया है जो सराहनीय है। इस अवसर पर वार्ड सदस्य चन्दन पासवान, जगदेव नेता, सुबोध कुमार, सरजुग यादव सहित अन्य लोग उपिस्थत थे।



0 Comments