जन अधिकार पार्टी द्वारा निःसहायों के बीच किया गया कंबल वितरण
बिहारशरीफ: [ऋषिकेश] जन अधिकार पार्टी के द्वारा करायपरशुराय प्रखण्ड क्षेत्र के गालिमपुर गांव में विधवा महिला विकलांग एवं निस्सहाय लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें इस ठंड से ठिठुरते गरीब लोगों के बीच युवा प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर एवं जिलाध्यक्ष कन्हैया यादव के द्वारा कंबल वितरण किया गया। गौरतलब है कि अब तक इस कड़ाके की ठंड से में प्रशासन के द्वारा किसी इलाके में कंबल वितरण नहीं किया गया है जिसके बाद इस गरीबों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए जन अधिकार पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने बीड़ा उठाया है और इसी कड़ी में गालिमपुर गांव में पार्टी के द्वारा 500 गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर युवा प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने कहा कि हमारा कंबल वितरण करने के पीछे मुख्य उद्देश्य सेवा भाव है। जो जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव का विचारधारा रहा है,गरीबों का सेवा भाव और समर्पण के प्रति सोच रखते हैं उसी विचार को हम लोग आगे बढ़ाते हुए यह कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। क्योंकि यह पार्टी कोई जात पात की पार्टी या फिर कोई धर्म विशेषता की पार्टी नही है। सर्वधम्म कुटुम्बकम की विचारधारा रखने वाली पार्टी है और इसमे जितना हो सकता है हमलोग जनता के प्रति सेवा के लिए हर मोड़ पर दिन रात तैयार रहेगे। हमारी पार्टी हमेशा लाखो गरीबो के बीच रहकर सेवाभाव करने का काम किया है। चाहे बात बाढ़ की हो या वर्तमान में महंगे प्याज से झुझते लोग हमेशा हमारी पार्टी लोगो को मदद करने का काम किया है। उच्च-नीच जात-पात से परे उठकर हमेशा मानवता का परिचय देते हुए सेवा की है।इस मौके पर जिलाध्यक्ष कन्हैया यादव,छात्र नेता राकेश यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


0 Comments