मां परमेश्वरी देवी की पुण्य तिथि पर आज कल्याणबिगहा आएंगे सीएम नीतीश कुमार..
बिहारशरीफ :(NBN) नववर्ष के पहले दिन बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी माँ परमेश्वरी देवी की 10 वीं पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने अपने पैतृक गाँव नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड स्थित कल्याण बिगहा गांव पहुंचे गांव पहुंचकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल्याण बीघा स्थित रामलखन सिंह स्मृति वाटिका पहुंचे और उन्होंने अपनी मां के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया .
मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से मुलाकात की और लोगों की समस्याएं सुनी और लोगों को शांति व समृद्धि के लिए प्रार्थना की एवं नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेष कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधायक जितेन्द्र कुमार, महासचिव बिहार प्रदेश जेडीयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सलमान अख्तर उर्फ मिस्टर, अरशद अस्थानवी, मुन्ना सिद्दीकी, आफताब आलम,चन्द्रसेन एवं रविज्योति कुमार, विधान पार्षद रणवीर नन्दन एवं संजय कुमार उर्फ गांधी जी, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन के सदस्य उदयकांत मिश्रा, नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं, वरीय अधिकारी और गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।मुख्यमंत्री ने कल्याण बिगहा स्थित अपने पुश्तैनी गांव के देवी मंदिर में जाकर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये पूजा अर्चना भी की।



0 Comments