बिहारशरीफ में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को गति देने के लिए वैकेंसी निकाली.....
बिहारशरीफ:(NBN)स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को गति देने के लिए कुल 30 पदों का सृजन किया गया है। जिसमें से कुल करीब तीन माह पूर्व 10 पदों की वैकेंसी निकाली गई थी। इन पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति की जा रही है।
मंगलवार को इन दस पदों में से चार पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार लिया गया। कुल 4 पदों पर नियुक्ति के लिए 33 अभ्यर्थी मौजूद थे। अभ्यर्थियों का साक्षात्कार प्रमंडलीय आयुक्त के कार्यालय में लिया गया। साक्षात्कार टीम में प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम नालंदा, नगर आयुक्त, बुडको के मुख्य अभियंता, तथा स्मार्ट सिटी परियोजना के अधिकारी मौजूद थे। मालूम हो कि वैकेंसी की अधिसूचना अब तक तीन बार प्रकाशित की गई है। लेकिन योग्यता की कमी के कारण अब तक किसी की भी पद पर नियुक्ति नहीं की जा सकी है।



0 Comments