वार्ड पार्षद नुजहत रहमान ने गरीबों के बीच बांटा कंबल।

वार्ड पार्षद नुजहत रहमान ने गरीबों के बीच बांटा कंबल।


बिहार शरीफ (मोहम्मद आफताब) ठंड से जूझ रहे गरीबों को देखते हुए नगर निगम द्वारा कंबल वितरण करने का हर वार्डों में उपलब्ध किया गया ठंड के मद्देनजर देखते हुए  बिहार शरीफ  कागजी मोहल्ला  वार्ड नंबर 17 के वार्ड पार्षद नुजहत रहमान के द्वारा गरीबों के बीच सैकड़ों कंबल वितरण किया गया।


इस ठंड से ठिठुरते गरीब लोगों के बीच वार्ड पार्षद और उनके पति वरिष्ठ नेता अतीकउर रहमान द्वारा सैकड़ों कंबल वितरण किया गया। हम आपको बता दें कि अब तक इस कड़ाके की ठंड में प्रशासन के द्वारा किसी इलाके में कंबल वितरण नहीं किया गया है। जिसके बाद इस गरीबों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए वार्ड पार्षद ने नगर आयुक्त को कह कर उन्होंने कंबल लेकर गरीबों के बीच आज वितरण किया।

वरिष्ठ नेता अतीकउर रहमान ने कहा कि गरीबों का सेवा भाव और समर्पण के प्रति सोच रखते हैं उसी विचार को हम लोग आगे बढ़ाते हुए यह कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। हमारा वार्ड पार्षद बनने का मकसद पैसा कमाना नहीं सिर्फ सिर्फ यह है कि मैं अपने वार्ड में गरीब तबके को हमेशा खुश देखता रहूं अगर किसी तरह का गरीबों में कमी महसूस होता है तो मैं उसे फौरन उसका निदान करता हूं।

कंबल वितरण के दौरान मोहम्मद कलीम खान, मोहम्मद तारिक अनवर , मोहम्मद खुसरू कागजी मोहल्ला निवासी लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments